लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी…
देश की सर्वोच्च विधायी संस्था लोकसभा में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देकर संसद के भीतर चल रहे तनाव को औपचारिक रूप दे दिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता और संतुलन से नहीं चलाई जा रही है।
