भारत ने बनाया रक्षा निर्यात में नया रिकार्ड, 38,424 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली: भारत ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में नया रिकॉर्ड बनाया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान देश का कुल रक्षा निर्यात बढ़कर 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 62.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।…
