जानें क्यों मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली: फरवरी खत्म होने के साथ ही मार्च की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। कई बार शाखा बंद होने के कारण चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, केवाईसी या अन्य काम प्रभावित हो सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों के प्रमुख त्योहार शामिल हैं।

महीने की शुरुआत से ही छुट्टियों का सिलसिला

मार्च की शुरुआत रविवार से होगी, जिस कारण पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 2 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च (मंगलवार) को होली के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब सहित लगभग 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं स्थगित रहेंगी। कुछ राज्यों में 4 मार्च (बुधवार) को भी होली से जुड़ी छुट्टी रहेगी, जिससे लगातार दो दिन शाखाएं बंद रह सकती हैं।

मध्य मार्च में त्योहार और वीकेंड का असर

8 मार्च रविवार 13 मार्च शुक्रवार को मिजोरम में चापचर कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार और 15 मार्च को रविवार होने से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

17 मार्च मंगलवार को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र के मौके पर बैंक अवकाश रहेगा।

19 मार्च गुरुवार को महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि आरंभ होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

21 मार्च शनिवार को कुछ राज्यों में रमजान ईद और सरहुल पर्व के चलते अवकाश रहेगा।

22 मार्च रविवार को फिर साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

26 मार्च गुरुवार को श्रीराम नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च शुक्रवार को कुछ जगहों पर राम नवमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा।

28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

महीने के अंतिम चरण में 31 मार्च मंगलवार को श्री महावीर जयंती के अवसर पर लगभग 15 राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक डिजिटल माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, बैलेंस चेक और अन्य सेवाएं जारी रख सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप शाखा से जुड़े कार्यों की योजना पहले से बनाएं और डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें।

शेयर बाजार भी रहेगा 12 दिन बंद

मार्च 2026 में भारतीय शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी। निवेशकों और ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने सौदों और सेटलमेंट की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए बनाएं।

योजना बनाकर निपटाएं जरूरी काम

मार्च में त्योहारों और वीकेंड के चलते बैंक और बाजार दोनों में कई दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा जाकर कोई महत्वपूर्ण काम करना है, तो पहले राज्यवार अवकाश सूची की जांच कर लें। समय पर योजना बनाकर आप अनावश्यक असुविधा से बच सकते हैं और अपने वित्तीय कार्य सुचारु रूप से पूरा कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *