पीएम मोदी इंडिया चिप परियोजना के शिलान्यास में हुए शामिल

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को नई गति देने की दिशा में 21 फरवरी 2026 को एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में स्थापित होने वाली HCL–फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

HCL–फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना को भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के उस दूरदर्शी विजन को साकार करती है, जिसके तहत भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

YEIDA में बनेगी अत्याधुनिक OSAT सुविधा

यह सेमीकंडक्टर इकाई यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वायईआईडीए) क्षेत्र में स्थापित की जा रही है साथ ही यह एक आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा होगी। इस परियोजना को मॉडिफाइड स्कीम फॉर सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) के तहत मंजूरी दी गई है। करीब ₹3,700 करोड़ से अधिक के निवेश वाली यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

कई सेक्टरों को मिलेगा सीधा लाभ

इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की यह सुविधा मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उन्नत तकनीकी उपकरणों के लिए सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग में अहम भूमिका निभाएगी। इससे भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन अधिक मजबूत होगी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर

इस परियोजना से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इंजीनियरों, तकनीशियनों और अन्य प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सहायक उद्योगों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी इस परियोजना से गति मिलने की उम्मीद है।

ग्लोबल सेमीकंडक्टर मैप पर भारत की मजबूत मौजूदगी

HCL और Foxconn का यह संयुक्त उद्यम वैश्विक सेमीकंडक्टर परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *