इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को राजनीतिक माहौल गर्मा गया, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए AI नीति, डेटा सुरक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने सरकार पर देशहित से जुड़े अहम मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नाम पर सरकार जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उसमें पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी है।, साथ ही AI जैसी उभरती तकनीकों से जुड़े बड़े फैसलों में युवाओं, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों की वास्तविक चिंताओं को जगह नहीं दी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एआई जैसे गंभीर और उभरते विषय पर आयोजित सम्मेलन में प्रदर्शन करना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की गरिमा को धूमिल करना है,

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि युवाओं के रोजगार, शिक्षा और तकनीकी पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर इस सम्मेलन में कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था, कि यह सम्मेलन भारत की प्रतिभा और डेटा के संरक्षण के बजाय एक अव्यवस्थित जनसंपर्क अभ्यास है, साथ ही उन्होंने भारतीय डेटा और विदेशी उत्पादों से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त स्पष्टता नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, सरकारी और आयोजक पक्ष का कहना है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन का उद्देश्य भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाना है। सम्मेलन में स्टार्टअप्स, विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एआई के सुरक्षित, जिम्मेदार और पारदर्शी उपयोग पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *