T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 की तस्वीर साफ, फिर भिड़ेंगे भारत, पाकिस्तान

T20 विश्व कप 2026: अब अपने सबसे अहम चरण में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ ही सुपर-8 में पहुंचने वाली आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दौर बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां हर मैच सेमीफाइनल की तस्वीर को प्रभावित करेगा। इस बार सुपर-8 में कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। जहां एक ओर कई दिग्गज टीमें बाहर हो गईं,वहीं अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया।

सुपर-8 टीमें

T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जिन टीमों ने जगह बनाई है, उनमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह नहीं पाई। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली अफगानिस्तान की टीम भी इस दौड़ से बाहर हो गई।

दो ग्रुप में बंटी सुपर-8 टीमें

ICC ने सुपर-8 चरण के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा है—

ग्रुप 1
भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज

ग्रुप 2
श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

सुपर-8 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान — आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे

22 फरवरी
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड — पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3 बजे
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका — नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7 बजे

23 फरवरी
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज — वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7 बजे

24 फरवरी
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान — पल्लेकेले स्टेडियम, शाम 7 बजे

25 फरवरी
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका — आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे

26 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज — नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दोपहर 3 बजे
भारत बनाम जिम्बाब्वे — एमए चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7 बजे

27 फरवरी
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड — आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे

28 फरवरी
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका — पल्लेकेले स्टेडियम, शाम 7 बजे

1 मार्च
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका — अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3 बजे
भारत बनाम वेस्टइंडीज — ईडन गार्डन्स, शाम 7 बजे

सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें

पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च

दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च

फाइनल मुकाबला: 8 मार्च

क्या कहती है तस्वीर?

सुपर-8 में अब हर मैच “करो या मरो” जैसा होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है, वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जिम्बाब्वे का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *