NCR की हवा हुई साफ, GRAP-II की भी पाबंदियां हटीं

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की GRAP संबंधी उप-समिति की बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) चरण-II के तहत लागू सभी निवारक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली NCR के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में स्पष्ट गिरावट और सुधार देखने के बाद यह निर्णय यह निर्णय लिया गया। उप-समिति के अनुसार, बीते दिनों दिल्ली की हवा की स्थिति भी बेहतर हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी AQI बुलेटिन के आंकड़े इसी ओर इशारा करते हैं।

कब लागू हुआ था GRAP चरण-II

गौरतलब है कि मौजूदा GRAP का दूसरा चरण 19 अक्टूबर 2025 को लागू किया गया था। उस समय दिल्ली के औसत AQI में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिसके चलते निर्माण गतिविधियों, वाहनों और कुछ औद्योगिक कार्यों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई गई थीं। अब, स्थिति में सुधार आने के बाद इन सख्त उपायों को हटाने का निर्णय लिया गया है।

मौसम ने निभाई अहम भूमिका

यह फैसला केवल मौजूदा AQI आंकड़ों के आधार पर ही नहीं लिया, बल्कि मौसम संबंधी स्थितियों और आने वाले दिनों के पूर्वानुमानों की भी गहन समीक्षा और साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्वानुमानों को शामिल करके उन पर गहन विचार के पश्चात यह निर्णय लिया गया। GRAP से जुड़ी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने सर्वसम्मति से माना कि फिलहाल चरण-II के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखना आवश्यक नहीं है। हालांकि, समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और यदि AQI फिर से बिगड़ता दिखा, तो आवश्यक कदम उठाने में देरी नहीं की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *