बांग्लादेश चुनाव के दौरान दो पोलिंग सेंटरों पर धमाके

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और रेफरेंडम-2026 के लिए देशभर में मतदान जारी है, लेकिन वोटिंग के बीच दो अलग-अलग पोलिंग सेंटरों पर हुए क्रूड बम धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इलेक्शन कमीशन के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक करीब 32.88% मतदान दर्ज किया गया। कुल 42,651 केंद्रों पर वोटिंग जारी है और कहीं भी मतदान नहीं रोका गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपालगंज के एक पोलिंग सेंटर पर सुबह करीब 9 बजे हुए धमाके में अंसार के दो सदस्य और एक बच्चा घायल हो गए। वहीं, मुंशीगंज में एक अन्य केंद्र पर हुए धमाके के बाद दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई।

इस बीच, ढाका-9 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तस्नीम जारा ने आरोप लगाया कि उनके महिला पोलिंग एजेंट्स को कई केंद्रों में प्रवेश से रोका जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा मनमाने नियम बनाकर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। चुनाव के बीच सामने आई ये घटनाएं देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *