बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं प्रति बढ़ती हिंसा पर वैश्विक हिंदू गठबंधन की अपील की त्वरित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई मांग

इसी पृष्ठभूमि में हिंदू और विभिन्न धर्मों के संगठनों के एक वैश्विक गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। हिंदूज एडवांसिंग ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (एचएएचआरआई) ने कहा है कि 15 देशों के 125 से अधिक संगठनों और नागरिकों ने इस अपील का समर्थन किया है। गठबंधन का कहना है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह अलग-थलग घटनाएं नहीं बल्कि एक गहराता हुआ मानवाधिकार संकट है।

एचएएचआरआई के अनुसार, मंदिरों और घरों पर हमले, भीड़ द्वारा हिंसा और ईशनिंदा के आरोपों का दुरुपयोग एक खतरनाक पैटर्न बन चुका है। हाल की घटनाओं ने समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। संगठन का कहना है कि बांग्लादेश के हिंदू देश के मूल निवासी हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के तहत अपने जीवन, आस्था और संस्कृति की रक्षा का पूरा अधिकार है।

गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से स्वतंत्र जांच, पीड़ितों की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने की मांग की है। साथ ही अमेरिका और यूरोपीय संघ से ठोस कूटनीतिक कदम उठाने, तथ्यों की जांच के लिए मिशन भेजने और उत्पीड़न झेल रहे लोगों को मानवीय संरक्षण देने की अपील की गई है।

मानवाधिकार समूहों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ किसी एक देश या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वभौमिक मानवाधिकार मूल्यों की परीक्षा है। उनका संदेश साफ है—दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए, और पीड़ितों के साथ खड़े होकर समान अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *